उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सिंभावली नहर में कूदी बीए की छात्रा की तलाश के लिए पानी में सर्च अभियान चलाते गोताखोर।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर बीए की छात्रा पलक ने नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा के नहर में कूदने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। कई गोताखोर नहर में उतरकर छात्रा की तलाश कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा की पहचान पलक के रूप में हुई है। वह बीए की पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर पलक ने सिंभावली नहर में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिंभावली थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सिंभावली इंस्पेक्टर अरविंद चौधरी ने बताया कि छात्रा को सुरक्षित बचाने के लिए कई अनुभवी गोताखोरों को नहर में उतारा गया है। गोताखोर लगातार पानी में उसकी तलाश कर रहे हैं।

छात्रा का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। फिलहाल, पलक की तलाश में पुलिस और गोताखोर जुटे हुए हैं।

Tags: