हापुड़ में सपा का पैदल मार्च पुलिस ने रोका, कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी
अखिलेश यादव के 'लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ' अभियान के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन और प्रदर्शन प्रस्तावित था।
तस्वीर में पुलिस बल हापुड़ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को झंडे के साथ रोकते हुए।
हापुड़ में समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ’ अभियान के तहत सुबह 11 बजे सपा जिला कार्यालय से अंबेडकर मूर्ति तक विशाल पैदल मार्च प्रस्तावित था। मार्च जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में निकाला जाना था, जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया जाना था।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को उनके जिला कार्यालय पर ही रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की।
पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। प्रस्तावित पैदल मार्च और प्रदर्शन को लेकर पुलिस की सतर्कता के बीच सपा कार्यकर्ताओं की गतिविधियां जिला कार्यालय तक सीमित रहीं।