उदयपुर में 1 सितंबर 2026 को पंचवटी स्थित हेरिटेज लोक मरुधर कला मंडल के बाहर करीब शाम 3:50 बजे इरफान खान पिता असरफ खान, निवासी घंटाघर, उदयपुर के ऊपर दो युवकों द्वारा दो राउंड फायर करने की घटना सामने आई। घटना के बाद उदयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने करीब 120 किलोमीटर तक पीछा किया और लगातार कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 7 घंटे के भीतर कोटड़ा आदिवासी क्षेत्र में नदी एवं जंगलों से दो अभियुक्तों को डिटेन किया।

डिटेन किए गए अभियुक्तों में शादाब खान उर्फ अली गाइड, पिता रफीक खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी 427 लाल मंगरी, अम्बामाता, मूल निवासी सेंट्रल जेल के पास, कोटड़ा शामिल है। दूसरे अभियुक्त की पहचान मोहम्मद अरशद उर्फ बाटी, पिता मोहम्मद इकबाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी अहमद हुसैन कॉलोनी, गली नंबर 3, अम्बामाता, मूल निवासी मस्जिद के पीछे की गली, इमाम चौक, लसाड़िया के रूप में हुई है।

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में करीब 120 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद दोनों अभियुक्तों को कोटड़ा आदिवासी क्षेत्र में नदी एवं जंगलों से 7 घंटे के भीतर डिटेन किया गया। घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों अभियुक्तों तक पहुंचने में सफलता मिली।