खेरवाड़ा तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बावलवाड़ा थाना पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के कुल छह सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गोहवाड़ा, तहसील खेरवाड़ा निवासी सीता देवी पत्नी मनोहर सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसके पति मनोहर सिंह सहित ससुराल पक्ष के कुल छह सदस्यों द्वारा उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा दहेज की मांग की गई।

रिपोर्ट के आधार पर बावलवाड़ा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच बावलवाड़ा थाना अधिकारी राम सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: