खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाड़ा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के परमारवाड़ा निवासी 30 वर्षीय रेखा देवी पत्नी रमेश परमार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 सितंबर 2026 को आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर परमारवाड़ा थाना पहाड़ा निवासी रूपलाल एवं बबीता पत्नी रूपलाल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच हेड कांस्टेबल अजीत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस दर्ज प्रकरण के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Tags: