तस्वीर में ग्रामीण किसान पंचायत भवन में अपनी फार्मर आईडी प्राप्त कर रहे हैं।

पलसिया ग्राम पंचायत में बुधवार को किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी निलेश कुमार कलाल के निर्देशन में आयोजित शिविर में पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर के दौरान 25 किसानों को फार्मर आईडी वितरित की गई।

शिविर में किसानों को फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई तथा पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कैम्प प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक मधु कुमारी मीणा, पटवारी तेजा राम मीणा, ई मित्र संचालक विपिन चन्द्र कलाल और ग्राम पंचायत पलसीया के कनिष्क लिपिक बाबु लाल गरासीया सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 68 कृषकों की फार्मर आईडी का कार्य किया गया। स्थानीय पंचायत में नेटवर्क काफी कमजोर होने के कारण किसानों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद शिविर में उपस्थित कार्मिकों ने किसानों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं। पंचायत सरपंच/प्रशासक शांता देवी भी शिविर में उपस्थित रहीं।

किसानों को बताया गया कि फार्मर आईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, खाद-बीज सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। अधिकारियों ने किसानों से अधिकाधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की।

शिविर के माध्यम से किसानों को फार्मर आईडी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

Tags: