खेरवाड़ा तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के उपली कांकण गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार उपली कांकण निवासी 65 वर्षीय सव जी मीणा पुत्र काला कटारा ने रिपोर्ट दी कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों धूला पुत्र वाला मीणा तथा दिनेश पुत्र धूला मीणा, निवासी निवासीयान कांकण ने उसके साथ मारपीट कर झगड़ा किया। घटना 1 सितंबर 2026 की शाम की बताई गई है।

परिवादी की रिपोर्ट पर बावलवाड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया। थानाधिकारी राम सिंह चुण्डावत ने बताया कि मामले की जांच हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश द्वारा की जा रही है।

Tags: