रिंकु मोबाइल वर्ल्ड का शुभारंभ, मिलेंगे कम दाम में फोन
खेरवाड़ा में खुले नए शोरूम में सैमसंग और ओप्पो के मोबाइल बाजार से कम कीमत पर मिलेंगे, साथ ही रिपेयरिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
खेरवाड़ा में रिंकु मोबाइल वर्ल्ड शोरूम के उद्घाटन समारोह में फीता काटते अतिथिगण.
खेरवाड़ा के पुराने बस स्टैंड स्थित बॉम्बे बिल्डिंग के सामने सोमवार को रिंकु मोबाइल वर्ल्ड शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक नानालाल अहारी और पूर्व प्रधान अमृत डामोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शोरूम में मोबाइल बिक्री के साथ सर्विस और रिपेयरिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, संयुक्त व्यापार महासंघ के महामंत्री नरेंद्र पंचोली, कलाल समाज 11 इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश कलाल तथा समाजसेवी बजरंग अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शोरूम संचालक परमानंद अग्रवाल एवं निशांत अग्रवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान पर सैमसंग, ओप्पो सहित विभिन्न नामी कंपनियों के मोबाइल बाजार दर से कम कीमत पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रमुख कंपनियों की मोबाइल एसेसरीज भी मिलेगी। ग्राहकों को न्यूनतम दर पर मोबाइल सर्विस और रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।
शुभारंभ से पूर्व निदेशक नरेश अग्रवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।
समारोह में पंचायत समिति सदस्य नरेश मोची, ग्राम पंचायत प्रशासिका लक्ष्मीदेवी, मुकेश अग्रवाल, प्रहलाद भाटिया, नरेश अग्रवाल, नैना देवी, मंजू लक्षकार, विशाल पंचोली, हलूराम सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। रिंकु मोबाइल वर्ल्ड शोरूम के शुरू होने से खेरवाड़ा में ग्राहकों को मोबाइल खरीदने के साथ सर्विस और रिपेयरिंग की सुविधाएं एक ही प्रतिष्ठान पर उपलब्ध होंगी।