राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नयागांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों का मनोनयन
खेरवाड़ा के नयागांव ब्लॉक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, बलदेव दरंगा ने विभिन्न पदों पर किया मनोनयन।
खेरवाड़ा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा के ब्लॉक नयागांव खंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव दरंगा ने कार्यकारिणी गठित कर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया।
बलदेव दरंगा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नाथू सिंह गरासिया को मनोनीत किया गया है। प्रधानाचार्य/उप प्रधानाचार्य सदस्य के रूप में कल्पेश मीणा, महिला मंत्री के रूप में कमला मीणा, अध्यापक सदस्य तृतीय श्रेणी के रूप में नाथू लाल कलासुआ, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य के रूप में ईश्वर सिंह गरासिया और प्राध्यापक सदस्य के रूप में दिनेश कुमार पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार शारीरिक शिक्षक सदस्य के रूप में रमेश चंद्र फ़नात, महिला शिक्षा शिक्षक सदस्य के रूप में विनीता मीणा, पुस्तकालयाध्यक्ष सदस्य के रूप में रमेश चंद्र मीणा, सेवानिवृत शिक्षक सदस्य के रूप में साकर चंद लबाना, प्रबोधक सदस्य के रूप में अशोक कुमार नायक, कंप्यूटर शिक्षक के रूप में चिराग कलाल तथा पंचायत शिक्षक सदस्य के रूप में चंदूलाल मीणा को मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ नयागांव ब्लॉक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा संगठन की ब्लॉक स्तरीय जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।