खेरवाड़ा। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भाणदा की ओर से 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस एवं सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह प्रातः 10 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

समारोह में भाणदा क्षेत्र के राजकीय सेवा के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए 75 से अधिक महानुभावों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित होगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खेरवाड़ा नानालाल अहारी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान पंचायत समिति खेरवाड़ा अमृतलाल डामोर करेंगे।

विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय परिवार, विद्यालय एसडीएमसी सदस्यों एवं अभिभावकों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त कार्मिकों के सेवाकाल के योगदान का सम्मान करने के साथ ही शिक्षक दिवस के माध्यम से शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करना है।

Tags: