तस्वीर में पहाड़ियों के पास पक्की सीसी सड़क और लोहे का प्रवेश द्वार दिखाई दे रहा है।

खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय नयागांव परिसर तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। विधायक डॉ. दयाराम परमार की विधायक मद से मुख्य सड़क से महाविद्यालय परिसर तक इस सड़क का निर्माण कराया गया है। विद्यार्थियों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण के लिए विधायक मद से 15 लाख रुपये की राशि पंचायत समिति नयागांव की ग्राम पंचायत चितौड़ा को स्वीकृत की गई थी।

ग्राम पंचायत चितौड़ा के सरपंच लिम्बाराम गरासिया ने बताया कि मुख्य सड़क से राजकीय महाविद्यालय नयागांव परिसर तक करीब 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित अवधि में पूर्ण करवाया गया है।

सीसी सड़क निर्माण पूरा होने से राजकीय महाविद्यालय नयागांव आने-जाने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्य लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। महाविद्यालय परिसर तक सड़क सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों के नियमित आवागमन को सुगमता मिलेगी।

Tags: