अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजेगी काव्य की महफिल, खेरवाड़ा में 22 सितंबर को जुटेंगे कवि
खेरवाड़ा में 22 सितंबर 2026 को शा. दि. जैन युवा परिषद की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। कमलेश दवे ‘सहज’, कुमार सम्भव समेत छह कवि हास्य-व्यंग्य, गीत और वीर रस प्रस्तुत करेंगे।
शा. दि. जैन युवा परिषद, खेरवाड़ा की ओर से 22 सितंबर 2026, मंगलवार को भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साहित्य, संस्कार और समाज के इस संगम में धर्मप्रेमी और साहित्यप्रेमियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, गीत और वीर रस सहित विभिन्न काव्य विधाओं के कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। आयोजन का संदेश “कविता से जुड़े दिल, संस्कृति से जुड़े हम” रखा गया है।
कार्यक्रम में इंदौर के कमलेश दवे ‘सहज’ हास्य-व्यंग्य, उज्जैन के कुमार सम्भव गीतकार, गोवाड़ी के छत्रपाल शिवाजी हास्य-व्यंग्य, उदयपुर के सिद्धेश्वर सिद्धू हास्य, सागवाड़ा के विपिन वत्सल गीतकार और चित्तौड़गढ़ के अंशूमन आज़ाद वीर रस की प्रस्तुतियां देंगे।
शा. दि. जैन युवा परिषद, खेरवाड़ा ने सभी सहृदय धर्मप्रेमी एवं साहित्य प्रेमियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए इस आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आह्वान किया है। कवि सम्मेलन के माध्यम से साहित्य, संस्कार और समाज के बीच संवाद का अवसर उपलब्ध होगा।