खेरवाड़ा में आज सजेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, देशभर के कवि देंगे काव्य प्रस्तुतियां
खेरवाड़ा में 22 सितम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इन्दौर, उज्जैन, उदयपुर, सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के कवि शामिल होंगे।
तस्वीर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आमंत्रण पत्र में आमंत्रित कवियों की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।
शा. दि. जैन युवा परिषद, खेरवाड़ा द्वारा 22 सितम्बर 2026 को भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार रात 8 बजे होने वाले इस आयोजन में धर्मप्रेमी और साहित्य प्रेमियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
आयोजन का संदेश “कविता से जुड़े दिल, संस्कृति से जुड़े हम” रखा गया है। साहित्य, संस्कार और समाज के संगम के रूप में आयोजित इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों से आमंत्रित कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम में इन्दौर के कमलेश दवे ‘सहज’ हास्य-व्यंग्य, उज्जैन के कुमार सम्भव गीत, गोवाड़ी के छत्रपाल शिवाजी हास्य-व्यंग्य, उदयपुर के सिद्धेश्वर सिद्धू हास्य, सागवाड़ा के विपिन वत्सल गीत तथा चित्तौड़गढ़ के अंशूमन आज़ाद वीर रस की प्रस्तुतियां देंगे।
शा. दि. जैन युवा परिषद, खेरवाड़ा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य और संस्कार से जुड़े लोगों की सहभागिता के लिए आमंत्रण दिया गया है। परिषद ने सभी सहृदय धर्मप्रेमी एवं साहित्य प्रेमियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।