तस्वीर में गोदावरी धाम परिसर में बैठक के दौरान बोलते हुए भाजपा नेता दिखाई दे रहे हैं।

खेरवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक गोदावरी धाम परिसर में आयोजित हुई, जिसमें आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा समर्थित सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य निर्वाचित करवाने का संकल्प लिया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नानालाल अहारी रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने की, जबकि पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदर लाल भानावत अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

मंडल अध्यक्ष भाजपा खेरवाड़ा हेमंत मेहता ने बताया कि बैठक में देहात जिला मन्त्री अमित कलाल एवं लक्ष्मी अहारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी, नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा, मंडल महामंत्री विक्रांत कोठारी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बजरंग अग्रवाल, महिला मोर्चा देहात जिला मंत्री नयना पंचोली, भाजपा नेता पारस जैन, मंडल उपाध्यक्ष बदामी लाल सुथार, मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल सहित मंडल के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने किया। बैठक में पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने के साथ भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प प्रमुखता से सामने आया।

Tags: