थाना ऋषभदेव क्षेत्र के ग्राम गरणाला में घर के पास आम के पेड़ की डाली से फंदा लगाकर युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गरणाला निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (27) पुत्र रामलाल मीणा ने 11 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे घर के पास स्थित बाड़े में आम के पेड़ की डाली से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

मामले में मृतक के पिता रामलाल (53) पुत्र विरजी मीणा की रिपोर्ट पर थाना ऋषभदेव में मर्ग संख्या 17/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत 11 सितंबर को रात 11 बजे प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच थानाधिकारी हेमंत अहारी द्वारा की जा रही है।

Tags: