खेरवाड़ा: बावलवाड़ा के सरकारी स्कूलों को 36 नए कक्षा-कक्ष, ₹3.76 करोड़ मंजूर
डीएमएफटी फंड से स्वीकृत राशि से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
खेरवाड़ा उपखंड के बावलवाड़ा उप तहसील क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़ी प्रशासनिक पहल हुई है। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड से क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई हैं। पूर्व में स्वीकृत 11 कक्षा-कक्षों और अब नवीन स्वीकृत 25 कक्षा-कक्षों को मिलाकर कुल 36 कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए ₹3.76 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है।
भाजपा मंडल बावलवाड़ा क्षेत्र के विद्यालयों के विकास को गति देने के लिए भाजपा सांसद व जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार एवं पूर्व विधायक नानालाल अहारी, जिला परिषद सदस्या अरुणा देवी डोडा के प्रयास एवं अनुशंसा से क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों में विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
जनभाव अभियोग समिति सदस्य एवं जिला संयोजक प्रकोष्ठ देहात जयदीप जैन ने बताया कि क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने और विद्यालयों में कक्षा-कक्षों की कमी दूर करने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व में भी कई विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण की स्वीकृतियां जारी की गई थीं। अब नवीन प्रशासनिक स्वीकृतियों के माध्यम से क्षेत्र के कई अन्य विद्यालयों को भी लाभ मिला है।
पूर्व में जारी स्वीकृतियों के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में 11 कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए कुल ₹1.36 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके तहत रा.उ.मा.वि. बावलवाड़ा में 2 कक्षा-कक्ष के लिए ₹24 लाख, रा.उ.मा.वि. नवाघरा में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.उ.मा.वि. कातर में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹12 लाख, रा.उ.मा.वि. मगरा में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹12 लाख तथा रा.उ.मा.वि. हिका में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹12 लाख की स्वीकृति दी गई थी।
इसी तरह रा.उ.मा.वि. बरौठी भीलान में 2 कक्षा-कक्ष के लिए ₹24 लाख, रा.उ.मा.वि. बरौठी ब्राह्मणान में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹12 लाख, रा.प्रा.वि. निचला तलाब में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख तथा कातरवास में 2 कक्षा-कक्ष के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति पूर्व में जारी की गई थी।
अब नवीन प्रशासनिक स्वीकृति के तहत क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में 25 नए कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए कुल ₹2.40 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। नवीन स्वीकृत कार्यों में रा.प्रा.वि. भांखरा आखीवाड़ा में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.प्रा.वि. भांखरा धावड़ा घाटी में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.उ.प्रा.वि. गराजा में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.प्रा.वि. खतरावन ढिकवास में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.प्रा.वि. निचला तलाब कानपुर में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.प्रा.वि. मांधरा फला ढिकवास में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.प्रा.वि. गोहावाड़ा बरौठी भीलान में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख तथा रा.प्रा.वि. उहरिया नवाघरा में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख की स्वीकृति शामिल है।
इसके अलावा रा.उ.प्रा.वि. पाड़लिया बावलवाड़ा में 2 कक्षा-कक्ष के लिए ₹20 लाख, रा.प्रा.वि. झड़ोला कातरवास में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.प्रा.वि. चौकी में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.प्रा.वि. खुणादरी में 1 कक्षा-कक्ष के लिए ₹10 लाख, रा.उ.प्रा.वि. चिकलवास में 3 कक्षा-कक्ष के लिए ₹30 लाख, रा.उ.मा.वि. काटवी में 2 कक्षा-कक्ष के लिए ₹20 लाख, रा.प्रा.वि. राणावाड़ा में 2 कक्षा-कक्ष के लिए ₹20 लाख तथा रा.प्रा.वि. जुवारवाड़ा में 2 कक्षा-कक्ष के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।
इस तरह पूर्व में स्वीकृत 11 कक्षा-कक्षों के लिए ₹1.36 करोड़ तथा नवीन स्वीकृत 25 कक्षा-कक्षों के लिए ₹2.40 करोड़ को मिलाकर क्षेत्र के विद्यालयों में कुल 36 कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए ₹3.76 करोड़ की स्वीकृति हुई है।
इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में कक्षा-कक्षों की उपलब्धता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सकेगा। इससे विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को भी गति मिलेगी।
विद्यालयों के विकास के लिए जारी इन स्वीकृतियों पर मंडल अध्यक्ष वाल सिंह चौहान, मंडल महामंत्री भावेश उपाध्याय, रमेश पटेल, मंडल प्रतिनिधि अर्जुन सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नवल सिंह सिसोदिया, अनिल डोडा, थावर सिंह चौहान, राकेश निनामा (पंचायत समिति सदस्य), खुमान सिंह चौहान, प्रकाश भगोरा, महेश कलाल, जवानसिंह गरासिया एवं कुरीचंद चौधरी, कांतिलाल खोखरिया, अमर सिंह गरासिया, सुंदर खोखरिया, चंदू खोखरिया, दिनेश भगोरा, कांतिलाल लहुड़, जगदीश लठ्ठा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित प्रयासकर्ताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी तथा शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 36 नए कक्षा-कक्षों के निर्माण की यह स्वीकृति ग्रामीण विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।