तस्वीर में बारिश के दौरान कानोड़ के बाजार की सड़क पर बहता हुआ पानी।

कानोड़। शनिवार को दोपहर और सायंकाल हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात का दौर चला। बारिश होने से लोगों ने गर्मी से हल्की राहत महसूस की, वहीं पानी को तरस रही फसलों को भी जीवनदान मिला।

नगर क्षेत्र में सुबह से ही काले घने बादलों से आकाश घिरा रहा, जिससे दिन में अंधेरा छाया रहा। अंधेरा बढ़ने पर पालिका प्रशासन ने रोड लाइटें जलाकर रोशनी की व्यवस्था की।

इधर, विभिन्न समाजों की ओर से अच्छी बरसात की कामना करते हुए लोगों ने लोक देवता के दर पर अरदास की। गांधी चौक स्थित श्री ऋषभदेव जैन मंदिर में स्नात्र पूजा के दौरान प्रभु से नगर और आसपास के क्षेत्र में अच्छी बरसात की प्रार्थना की गई।

नगर के आराध्य देव श्री गोपाल राय जी मंदिर रावला घाटी में भी धर्मप्रेमी भाई-बहनों की ओर से प्रभु से निरंतर अच्छी बरसात की प्रार्थना की जा रही है। शनिवार को हुई बारिश से गर्मी से राहत के साथ पानी के लिए इंतजार कर रही फसलों को भी राहत मिली।

Tags: