बागपुरा में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता समापन पर शील्ड व प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी।   

22 सितंबर 2026 को श्री महावीर विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय बागपुरा के तत्वावधान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (14 वर्षीय) बालक-बालिका वर्ग का समापन उमेश पुरी गोस्वामी, मैनेजमेंट फलासिया की अध्यक्षता में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मनीष जोशी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झाडोल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. बाल गोपाल शर्मा, प्रधानाचार्य, राउमावि-बाघपुरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्था प्रधान पृथ्वीराज मीणा ने उद्बोधन के साथ सभी अतिथियों का उपारना व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी शारीरिक शिक्षक श्री नरेश पुरबिया शा.शि. ने दी। 14 वर्ष बालक वर्ग में सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर प्रथम तथा राउमावि-अडोल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में अनुग्रह मां.वि. जगन्नाथपुरा (मादड़ी) प्रथम तथा राउमावि उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक के रूप में शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिससे समापन समारोह में खेल के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला।

हैंडबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शारीरिक शिक्षकों तथा संस्थान के श्रेष्ठ कार्मिकों का भी अतिथियों द्वारा शील्ड देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के मैनेजमेंट उमेश पुरी गोस्वामी ने अतिथियों व छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक दिनेश जोशी व कन्हैया लाल मेघवाल ने किया।

Tags: