खेरवाड़ा में पर्यूषण पर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म की आराधना, 10 लक्षण विधान की रचना
खेरवाड़ा की महावीर कॉलोनी स्थित 1008 श्री शांतिनाथ जिनालय में 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म मनाया गया। इस दौरान 10 लक्षण धर्म विधान की रचना और पूजन किया गया।
खेरवाड़ा की महावीर कॉलोनी स्थित 1008 श्री शांतिनाथ जिनालय में चल रहे 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व के तहत छठे दिन उत्तम संयम धर्म मनाया गया। इस अवसर पर जिनालय में 10 लक्षण धर्म के विधान की रचना भी की गई।
समाज अध्यक्ष श्री रोशन लाल जी नागदा एवं महामंत्री भूपेंद्र जी भगोरिया ने बताया कि विधान के शोधर्म इंद्र के पुनर्जक श्री सुरेश कुमार जी रसीला बहन एवं शांति धारा के पुनर्जक श्री दिलीप कुमार जी मोती माला परिवार रहे। विधान की पूजन श्री भंवर लाल जी जैन द्वारा संपन्न करवाई गई।
पर्यूषण पर्व के दौरान प्रतिदिन सायं श्री रंजन जी जैन द्वारा शास्त्र स्वाध्याय एवं प्रतिक्रमण करवाया जाता है। कॉलोनी निवासी सभी श्रावक भक्ति भाव से सभी धार्मिक कार्यों में भाग ले रहे हैं। इस प्रकार जिनालय में पर्यूषण पर्व के धार्मिक आयोजनों के साथ 10 लक्षण धर्म के विधान की आराधना भी जारी है।