जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का शनिवार को प्रस्तावित खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा निरस्त कर दिया गया है। दौरा निरस्त होने की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन ने दी।

पारस जैन के अनुसार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बुलाई गई मंत्रिमंडल की आवश्यक बैठक के कारण मंत्री बाबूलाल खराड़ी और सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का खेरवाड़ा दौरा निरस्त किया गया है।

खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे की नई तिथि की जानकारी शीघ्र घोषित की जाएगी। फिलहाल शनिवार को होने वाला दौरा निरस्त कर दिया गया है।

Tags: