तस्वीर में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय विधायक डॉ. दयाराम परमार नजर आ रहे हैं।

खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक प्रवास एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक एवं उदयपुर ग्रामीण प्रभारी अर्जुन मिश्रा तथा सह-संयोजक ऐडल सिंह कांसरा का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक डॉ. दयाराम परमार के निवास पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक डॉ. परमार के निर्देशानुसार आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बायडी के सरपंच सुनील कुमार मीणा, सुलई सरपंच पति लोकेश कुमार खराड़ी, ग्राम पंचायत करनाउवा की सरपंच मीना हेमंत, खाण्डी ओबर पंचायत के सरपंच भंवरलाल डामोर सहित कांग्रेस के युवा साथी प्रवीण डामोर एवं विनोद भणात उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और आगामी पंचायत चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क के माध्यम से आगामी पंचायत चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया गया।

Tags: