खेरवाड़ा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श
बीडी डामोर अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में मरीजों को जांच परामर्श और दवाइयां नि:शुल्क मिलेंगी।
खेरवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए 13 सितंबर, रविवार को नि:शुल्क निदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक बस स्टैंड के पास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेरवाड़ा में आयोजित होगा।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देंगे। डॉ. विरेन्द्र डामोर (यूरोसर्जन) पथरी, पेशाब संबंधी रोग, प्रोस्टेट एवं मूत्र मार्ग की समस्याओं की जांच और परामर्श देंगे। डॉ. कर्णिक डामोर (ऑर्थोपेडिक सर्जन) फ्रैक्चर, एक्सीडेंट, घुटने एवं कमर दर्द तथा जोड़ों संबंधी रोगों के मरीजों को सेवाएं देंगे।
इसी तरह डॉ. मिताली डामोर (एम.डी. गायनेकोलॉजिस्ट) स्त्री रोगों की जांच एवं परामर्श करेंगी, जबकि डॉ. अपूर्व पटेल (डेंटिस्ट) दांत संबंधी रोगों की जांच और परामर्श देंगे।
शिविर में मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जांच एवं परामर्श के लिए शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य रहेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए अरविन्द सिंह सिसोदिया के मोबाइल नंबर 9427815600 पर संपर्क किया जा सकता है।
शिविर के आयोजन में पन्ना लाल परमार, दलपतसिंह डामोर, महेश कलासुआ तथा आकाश कलासुआ (स्काई पैथ लैब, डूंगरपुर) सहयोग कर रहे हैं। शिविर का आयोजन बी.डी. डामोर हॉस्पिटल, शामलाजी के सहयोग से किया जा रहा है। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं और नि:शुल्क दवाइयों की उपलब्धता के चलते शिविर क्षेत्र के लोगों के लिए जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का अवसर प्रदान करेगा।