तस्वीर में जनापुर चौराहे के समीप स्थित होटल के हॉल में पंचायत टास्क फोर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पोस्टर थामे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महिपाल सिंघजी और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

पंचायत टास्क फोर्स (PTF) को लेकर युवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस जनापुर चौराहे के समीप स्थित होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महिपाल सिंघजी मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और स्थानीय स्तर पर युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने को लेकर मंथन किया गया। पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने “पंचायत से संगठन, पंचायत से नेतृत्व” के संकल्प के साथ पंचायत टास्क फोर्स कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष निकेश रावल, प्रेमाराम देवासी, सन्नी रावल, अजरूद्दीन मेमन, सीबी टांक, भुवनेश मीणा सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: