तस्वीर में नई दिल्ली स्थित कार्यालय में इंटक महासंघ के राजस्थान प्रदेश युवा अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद राहुल रावल (बीच में) को कार्यभार ग्रहण पत्र सौंपते हुए पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।

सिरोही जिले के स्वरूपगंज निवासी राहुल कुमार रावल को इंटक महासंघ में प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रावल ने नई दिल्ली स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान इंटक महासंघ के राजस्थान प्रदेश युवा अध्यक्ष पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में इंटक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जेसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेश गढ़िया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी एवं राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन नवाब खान आजाद सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद राहुल रावल को कार्यभार ग्रहण पत्र एवं संगठन का प्रतीक चिह्न सौंपा गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल रावल ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे राजस्थान में युवाओं को संगठन से जोड़ने, संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिकों के हितों एवं अधिकारों को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

राहुल रावल को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से स्वरूपगंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रावल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Tags: