तस्वीर में आबूरोड स्थित हॉल में आयोजित दादी प्रकाशमणि इंटरनेशनल हाफ मैराथन के दौरान विजेता धावक और ब्रह्माकुमारीज के पदाधिकारी ट्रॉफी के साथ मंच पर नजर आ रहे हैं।

सिरोही। विश्व बंधुत्व और शांति का संदेश लेकर दादी प्रकाशमणि इंटरनेशनल हाफ मैराथन का आयोजन आज सुबह आबूरोड में किया गया। ब्रह्माकुमारीज के मनमोहिनीवन से हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही 12 देशों से पहुंचे करीब 4 हजार धावकों ने दौड़ शुरू की।

ब्रह्माकुमारीज के महासचिव बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय भाई सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने धावकों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अलग-अलग देशों से पहुंचे धावक पूरे उत्साह के साथ मैराथन में शामिल हुए।



 करीब 21.9 किलोमीटर लंबी यह दौड़ ब्रह्माकुमारीज के मनमोहिनीवन से शुरू होकर आबूराज स्थित ओम शांति भवन तक आयोजित की जा रही है। मैराथन में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

दौड़ को लेकर सुबह से ही प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अलग-अलग आयु वर्ग के धावकों ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई। आयोजन का उद्देश्य खेल भावना के साथ विश्व बंधुत्व, शांति और भाईचारे का संदेश देना है।



 मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए खेल भावना के साथ विश्व बंधुत्व, शांति और भाईचारे का संदेश सामने आया है।

Tags: