तस्वीर में सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी पंचायतीराज चुनाव में सराहनीय सेवाएं देने वाले स्काउट गाइड छात्र प्रवीण मीना को प्रशंसा पत्र प्रदान करती हुई.   

पंचायतीराज चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सहयोग करने वाले स्काउट गाइड विद्यार्थी प्रवीण मीना को पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रवीण पुत्र उदयराज मीना, निवासी बगलई, गंगापुर सिटी ने चुनाव के दौरान सराहनीय सेवाएं दीं। उनके योगदान और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) ने उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की ओर से किए गए सहयोग और प्रशंसनीय योगदान की सराहना की गई। साथ ही प्रवीण मीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पंचायतीराज चुनाव के दौरान स्काउट गाइड विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और अनुशासित सहयोग को सम्मानित करने की यह पहल निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भूमिका को रेखांकित करती है।

Tags: