सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चार पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 1219 वार्ड पंच पदों के लिए हुई निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले में कुल 83.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गंगापुर सिटी पंचायत समिति मतदान के मामले में सबसे आगे रही, जहां 85.65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) काना राम ने बताया कि चौथे चरण के अंतर्गत सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, चौथ का बरवाड़ा एवं वजीरपुर पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 1219 वार्ड पंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। चारों पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 93 हजार 424 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 3 लाख 28 हजार 951 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह जिले में कुल 83.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

गंगापुर सिटी में सर्वाधिक 85.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां की 27 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 86 मतदाताओं में से 85 हजार 728 ने वोट डाले। चौथ का बरवाड़ा की 27 ग्राम पंचायतों में 1 लाख 1 हजार 667 मतदाताओं में से 85 हजार 999 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 84.59 रहा। सवाई माधोपुर की 41 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 17 हजार 964 मतदाताओं में से 97 हजार 167 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 82.37 दर्ज किया गया। वहीं वजीरपुर की 22 ग्राम पंचायतों में 73 हजार 707 मतदाताओं में से 60 हजार 57 ने मतदान किया। यहां 81.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत अजनोटी में हेमन्ती मीना 472 मतों से विजयी हुईं। आटूनकलां में राजेन्द्र कुमार मीना ने 20, बाडोलास में अमरसिंह मीना ने 149, बन्धा में चिंता मीना ने 227, भूरी पहाड़ी में सोनिया मीना ने 384, बोरीफ-सवाईगंज में तुलसीराम ने 266, चकेरी में चिंता ने 14, छारोदा में सावित्री मीना ने 217, धमूणकलां में उर्मिला देवी ने 181, दोबड़ा कलां में मो. शरीफ खान ने 84, डूंगरी में शिवराज मीना ने 278, ऐण्डवा में रसाली ने 305, गम्भीरा में लटूर मीना ने 817 और गोगोर में सुलोचना मीना ने 312 मतों से जीत दर्ज की।

इसी तरह हिम्मतपुरा में मालती दुलारिया 193, ईटावा में निरमा देवी 412, जड़ावता में इन्द्रा मीना 337, जटवाड़ा कलां में सोनू 247, जीनापुर में परशुराम 493, करमोदा में लियाकत अली 78, खाटकलां में कालीबाई 132, खटूपुरा में जबीसन 261, खिलचीपुर में कान्ता 167, कुण्डेरा में दिलिप कुमार मिŸाल 941, लोदीपुरा में कुलदीप बैरवा 30, लोरवाड़ा में अमरसिंह 13, मैनपुरा में राजेश 84, मखौली में मो. ईश्ताक 291, नींदड़दा में कंचन 122, ओलवाड़ा में केशन्ती 356, पचीपल्या में नफीसन बानों 723, पढ़ाना में सीतादेवी 217, रामड़ी में विमलेश देवी 114, रांवल में पप्पी 382, सेलू में सीमा मीना 88, शेरपुर में ओमप्रकाश सैनी 428, श्यामपुरा में मुकेश कुमार मीना 714, सिनोली में सीमा 191, सूरवाल में शहादत अली 654, सुनारी में सुरेशचन्द 253 और उलियाणा में रामधन मीना 231 मतों से विजयी हुए।

पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत आदलवाड़ा कलां में कीमत ने 698 मतों से जीत दर्ज की। बगीना में कमला 41, बलरिया में फोरन्ती 18, भगवतगढ़ में गायत्री देवी 294, भेड़ोला में केदार सिंह गुर्जर 11, बिन्जारी में रामनिवास बैरवा 178, चौथ का बरवाड़ा में अनिल 437, डेकवा में गणपत राम मीना 360, डिडायच में मुरारीलाल 457, ऐचेर में निर्मला मीना 564, ईसरदा में राजेश कुशवाह 624, झोंपड़ा में शंकर 397, जोंला में सत्यनारायण 72, खिजूरी में मनराज गुर्जर 381 और कुम्हारिया में गिरीराज 51 मतों से विजयी हुए।

इसके अलावा कुश्तला में धौला देवी ने 601, महापुरा में मनचेता मीना ने 615, मुई में कमला ने 131, नीमली कलां जुवाड़ में रामबाबू बैरवा ने 235, पांवडेरा में रामावतारी ने 10, पांचोलास में नीलम ने 513, रवांजना चौड़ में रेखा सैनी ने 34, रवांजना डूंगर में लालचंद ने 192, रजवाना में चेतराम ने 601, सारसोप में प्रेम शंकर ने 35, शिवाड़ में भारती गुर्जर ने 247 और टापुर में कन्या देवी ने 36 मतों से जीत हासिल की।

पंचायत समिति गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत आस्ट्रोली मय सोनपुर में रेखा देवी 29 मतों से विजयी हुईं। अहमदपुर में रफीक ने 138, अमरगढ़ में टिंकू कुमार सैनी ने 800, बाढ़कलां में प्रीती जादौन ने 123, बामन बड़ौदा में शैलेन्द्र शर्मा ने 370, बिदरख्यां में ज्ञानप्रकाश ने 56, बूचौलाई में मनोहर सिंह गुर्जर ने 122, छावा में ललिता ने 234, चूली में धर्मसिंह ने 1144, हबीबपुर मोतीपुरा में ललिता वर्मा ने 724, हिंगोटिया में मोहर सिंह ने 112 और हीरापुर में होड़ी लाल ने 193 मतों से जीत दर्ज की।

इसी क्रम में जाट बड़ौदा में सुरेश बाई 162, खानपुर बड़ौदा में धनेशी बाई 536, खेड़ाबाढ़ रामगढ़ में भरतलाल 564, खूंटला सलोना में कलावती 159, कुनकटा कलां में रामपति देवी 162, मच्छीपुरा में रामकिशन बैरवा 212, महुकलां में प्रेमबाई माली 1033, मीना पाड़ा में संतोषी 367, नारायणपुर टटवाड़ा में राधा 330, नौगावं में रामप्यारी 495, सलेमपुर में नीतू 130, तलावड़ा में फोरन्ती देवी 40, टोकसी में ममता मीना 863, उदेई कलां में मोईनुद्दीन 550 और उमरी में धनी बाई 168 मतों से विजयी हुईं।

पंचायत समिति वजीरपुर की ग्राम पंचायत बड़ौली में अंजली कुमारी ने 81 मतों से जीत हासिल की। बगलाई में पृथ्वीराज 382, भालपुर में चरतलाल 93, जीवली में रूकमसिंह बैरवा 248, कमालपुर में कमलेशी 17, खण्डीप में साबूती 343, कुसाय में ममता 291, महानंदपुर ड्योढा में शबाना बानो 141, मैडी में नाहरसिंह मीना 455, मीना बड़ौदा में मलखान 320, मोहचा में राजकुमारी मीना 408 और मोहचा का पुरा में हरीश चंद 26 मतों से विजयी हुए।

वहीं पावटा में सुनीता ने 307, फुलवाड़ा में छोटे ने 30, पिलोदा में केशो देवी ने 635, रायपुर में आशा कुमारी ने 265, रेण्डायल गुर्जर में कमलेश/वीरेन्द्र ने 74, सेवा में कैलाशी ने 120, शेखपुर में जयसिंह ने 115, शिवाला में सुबहसिंह मीना ने 57, श्यारौली में दिलीप कुमार ने 359 और उदेई खुर्द में सरोज ने 359 मतों से जीत हासिल की।

चारों पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान के साथ निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने पर 117 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के विजेताओं की स्थिति स्पष्ट हो गई। जिले में 83.61 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुआ चौथे चरण का चुनाव पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की महत्वपूर्ण प्रक्रिया रहा।

Tags: