सवाई माधोपुर: विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शिविर आज
जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में 25 सितंबर तक आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को मिलेंगी जन सेवाएं, सीईओ ने दी जानकारी।
सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत समिति स्तर पर चल रहे विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरूवार, 24 सितम्बर को विभिन्न पंचायत समितियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन 19 से 25 सितम्बर, 2026 तक किया जा रहा है। इन शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक निर्धारित है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया के अनुसार, गुरूवार, 24 सितम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा, खटूपुरा, शेरपुर, खिलचीपुर, रांवल, चकेरी, पढ़ाना, खाटकला, बाडोलास एवं जडावता के शिविर पंचायत समिति सभागार सवाई माधोपुर में आयोजित होंगे।
पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत अनियाला, तारनपुर, ऐबरा, सांकड़ा, भारजा नदी एवं डिडवाड़ा के शिविर पंचायत समिति सभागार मलारना डूंगर में आयोजित होंगे। पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत गोठबिहारी, बरनावदा, बहरावण्डा कला, अक्षयगढ़, सिंगोर कलां के शिविर पंचायत समिति सभागार खण्डार में होंगे।
इसी प्रकार पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत डेकवा, कुस्तला, रवांजना डूंगर एवं रवांजना चौड़ के शिविर पंचायत समिति सभागार चौथ का बरवाड़ा में आयोजित होंगे। पंचायत समिति गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत सेवा, जीवली, श्यारोली, मीनाबड़ौदा, पावटा, फुलवाड़ा, बडोली, अमरगढ़ के शिविर पंचायत समिति सभागार गंगापुर सिटी में होंगे।
पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत पीपलवाड़ा, हथडोली, निमोद राठोद, पीपलदा एवं बपूई के शिविर पंचायत समिति सभागार बौंली में आयोजित होंगे। वहीं पंचायत समिति बामनवास की ग्राम पंचायत खेड़ली, कोहली प्रेमपुरा, कोयला, लिवाली, मीना कोलेता, मोरपा, नारोली चौड़ के शिविर पंचायत समिति सभागार बामनवास में आयोजित किए जाएंगे।
इस प्रकार 24 सितम्बर को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के सभागारों में निर्धारित ग्राम पंचायतों के लिए विकसित भारत जन सेवा अभियान के शिविर आयोजित होंगे।