गंगापुर सिटी के कान्हा गौशाला बोर्ड के सामने हाथ जोड़कर खड़े लोग।

गंगापुर सिटी, 23 सितम्बर। स्थानीय छक छाबा में स्थापित कान्हा गौशाला में ढोला ग्यारस के शुभ अवसर पर श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना की गई। शास्त्री गोविन्द नारायण शर्मा एवं सत्यनारायण शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर मूर्ति स्थापना संपन्न कराई। कार्यक्रम कान्हा गौशाला के अध्यक्ष कल्याण सिंह जाट के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर गौशाला के सचिव नरेश सिंह मीना ने कहा कि कान्हा गौशाला में गौ-माता के साथ कृष्ण भगवान की बंशी बज सके। वहीं अध्यक्ष कल्याण सिंह जाट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ने भी गौ-माता चराई थी। कान्हा गौशाला में भी गौ-माताओं के साथ उनकी मूर्ति आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में गोविन्द शास्त्री, प्रधानाध्यापक सैनिग नगर, विनोद पंडित ताजपुर छाबा, सीताराम सैनी छाबा की बगीची, विनीत शर्मा बडी मऊ, उमेद सैनी जाट बडौदा, हरिलाल सैनी खानपुर बडौदा, विश्राम मीना टोकसी, सियाराम मीना डोब, मक्खनलाल मीना छोटी उदेई, रमेश मीना ताजपुर छाबा सहित सभी गौ-सेवक एवं धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

ढोला ग्यारस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कान्हा गौशाला में श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति स्थापना विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई, जिससे गौशाला परिसर में धार्मिक आयोजन का स्वरूप रहा।

Tags: