सवाई माधोपुर, 23 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में वार्ड पंच एवं सरपंच पद के लिए आरक्षण की स्थिति 24 सितम्बर को स्पष्ट होगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आरक्षण व्यवस्थाओं के संबंध में उपखण्ड स्तर पर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 24 सितम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर, बौंली एवं गंगापुर सिटी में प्रातः 10ः30 बजे वार्ड पंच एवं सरपंच पद के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी।

इसी क्रम में पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा, बामनवास एवं वजीरपुर में दोपहर 12ः30 बजे तथा खण्डार एवं मलारना डूंगर में दोपहर 2ः30 बजे आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए वार्ड पंच एवं सरपंच पदों की आरक्षण प्रक्रिया का यह चरण 24 सितम्बर को निर्धारित समय के अनुसार पूरा होगा।

Tags: