तस्वीर में जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम नामांकन केंद्र पर दस्तावेजों की जांच करते हुए और अन्य अधिकारी नजर आ रहे हैं।

जिले के 6 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए नामांकन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया सोमवार को अंतिम दिन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए विभिन्न नामांकन केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने नामांकन केन्द्रों पर रिटर्निंग अधिकारियों सहित प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों को नगरीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त डेस्क स्थापित कर नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इससे नामांकन प्रस्तुत करने पहुंचे अभ्यर्थियों की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से पूरा कराया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन के दौरान अभ्यर्थियों को निकाय चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी आवश्यक सूचनाएं साझा की गईं। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर नामांकन से संबंधित पूरी प्रक्रिया नियमानुसार एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।

Tags: