फार्मर रजिस्ट्री का 100% लक्ष्य: सवाई माधोपुर में 1 से 30 सितंबर तक विशेष शिविर
सवाई माधोपुर में 1 से 30 सितंबर 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर लगेंगे। किसानों का मौके पर पंजीकरण और लंबित प्रकरणों का निस्तारण होगा। जानें अपनी ग्राम पंचायत में शिविर की निर्धारित तारीख।
सवाई माधोपुर जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए 1 से 30 सितंबर 2026 तक ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार लगाए जा रहे इन शिविरों में किसानों का मौके पर पंजीकरण करने के साथ लंबित और अपूर्ण प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि विशेष शिविरों के दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित आवश्यक सहायता मौके पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पटवारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर किसानों और संबंधित खसरों तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कृषि पर्यवेक्षकों, सीएससी और ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में समस्या होगी। इनमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना, एफएफएस के माध्यम से ऑनलाइन खाद बीज वितरण योजना और अन्य कई लाभकारी योजनाएं शामिल हैं। नई फार्मर आईडी बनवाने अथवा पहले से बनी आईडी में शेष भूमि जुड़वाने के लिए किसानों को अपनी सभी जमाबंदी, आधार कार्ड और आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल साथ लाना आवश्यक होगा।
तहसील सवाई माधोपुर में 1 सितंबर को अजनोटी, जडावता एवं गोगोर, 2 सितंबर को पढ़ाना, सूरवाल एवं दोंदरी, 3 सितंबर को सेलू, मैनपुरा एवं पचीपल्या, 7 सितंबर को सुनारी, बंधा एवं लोरवाड़ा, 8 सितंबर को श्यामपुरा एवं नींदड़दा, 9 सितंबर को एण्डा, ओलवाड़ा एवं जटवाड़ा कलां तथा 10 सितंबर को कुण्डेरा, भदलाव एवं बाडोलास ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जाएंगे।
तहसील चौथ का बरवाड़ा में 2 सितंबर को आदलवाड़ा कलां एवं डिडायच, 3 सितंबर को बिंजारी एवं रजवाना, 7 सितंबर को जौंला एवं महापुरा, 8 सितंबर को भगवतगढ़ एवं पांवडेरा, 9 सितंबर को झोंपड़ा एवं बलरिया तथा 10 सितंबर को भेड़ोला एवं टापुर में शिविर लगाए जाएंगे।
तहसील गंगापुर सिटी में 1 सितंबर को चूली, 2 सितंबर को छावा, 3 सितंबर को महूकलां, 7 सितंबर को टोकसी, 8 सितंबर को उदेई कलां, 9 सितंबर को खानपुर बड़ौदा एवं 10 सितंबर को जाट बड़ौदा ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री शिविर आयोजित होगा।
तहसील मलारना डूंगर में 1 सितंबर को श्यामोली एवं बेहतेड़, 2 सितंबर को सांकड़ा एवं करेल, 3 सितंबर को चक बिलोली एवं तारनपुर, 7 सितंबर को मानोली एवं पीलवा नदी, 8 सितंबर को मकसूदनपुरा एवं श्रीपुरा, 9 सितंबर को डिडवाड़ा एवं ऐबरा तथा 10 सितंबर को बिच्छीदौना एवं अनियाला में शिविर लगाए जाएंगे।
तहसील बरनाला में 1 सितंबर को बरनाला, 2 सितंबर को सुमेल, 3 सितंबर को भिनोरा, 7 सितंबर को बाटोदा, 8 सितंबर को बैराड़ा, 9 सितंबर को सुन्दरी एवं 10 सितंबर को नारोली चौड़ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
तहसील बौंली में 1 सितंबर को लाखनपुर, 2 और 3 सितंबर को मामडोली, 7 सितंबर को जस्टाना, 8 सितंबर को हिन्दुपुरा तथा 9 एवं 10 सितंबर कोलाड़ा में शिविर लगेंगे।
तहसील मित्रपुरा में 1 सितंबर को बोरदा, 2 और 3 सितंबर को दतूली, 7 एवं 8 सितंबर को बपूई, 9 सितंबर को गोतोड़ तथा 10 और 11 सितंबर को मित्रपुरा में फार्मर रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जाएंगे।
तहसील तलावड़ा में 1 सितंबर को नौगांव, 3 सितंबर को कुनकटाकलां, 8 सितंबर को बुचौलाई और 10 सितंबर को अमरगढ़, 15 सितंबर को मीना पाड़ा, 17 सितंबर को मच्छीपुरा, 22 सितंबर को तलावड़ा, 24 सितंबर को हीरापुर, 28 सितंबर को खेड़ा बाढ़ रामगढ़ एवं 30 सितंबर को नारायणपुर टटवाड़ा में शिविर लगाए जाएंगे।
तहसील बामनवास में 1 सितंबर को सुकार एवं जाहिरा, 2 सितंबर को सीतोड़ एवं बिचपुरी, 3 सितंबर को डाबर एवं भांवरा, 7 सितंबर को खेडली एवं डूंगरवाड़ा, 8 सितंबर को ककराला एवं रिवाली, 9 सितंबर को गण्डाल एवं अमावरा तथा 10 सितंबर को बाढ़ मोहनपुर एवं लिवाली में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर काना राम ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित शिविर में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करवाएं। शिविरों में पंजीकरण और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए किसानों को मौके पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। निर्धारित तिथियों पर ग्राम पंचायतों में होने वाले ये शिविर जिले में फार्मर रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया होंगे।