तस्वीर में साफा पहने व्यक्ति को फ्रेम की हुई फोटो भेंटकर सम्मानित करते लोग खड़े हैं।

गंगापुर सिटी। वार्ड नंबर 21 से नवनिर्वाचित पार्षद रविकांत मिश्रा का श्री गुर्जरगोड समाज समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। चुनाव में निर्वाचित होने के बाद हुए इस अभिनंदन के लिए रविकांत मिश्रा ने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

रविकांत मिश्रा ने कहा कि समाज की ओर से मिले स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद के लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों एवं समाज के सहयोग से वार्ड के विकास तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Tags: