गंगापुर सिटी: सभापति कृष्ण कुमार गोयल 'कुबेर' ने निकाली धन्यवाद यात्रा
नगर परिषद चुनाव में समर्थन के लिए वार्डवासियों का आभार जताते हुए नए सभापति ने शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई।
तस्वीर में गंगापुर सिटी में नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत करते लोग दिखाई दे रहे हैं।
गंगापुर सिटी। नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ की धन्यवाद यात्रा के दौरान वार्डवासियों ने जगह-जगह पुष्पमालाओं और पुष्पवर्षा से उनका अभिनंदन किया। नगर परिषद चुनाव में मिले स्नेह, विश्वास एवं समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए निकाली गई इस यात्रा का शुभारंभ शाम 6 बजे हीरालाल की मिल स्थित महादेव जी मंदिर से हुआ।
धन्यवाद यात्रा के दौरान सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ का वार्डवासियों एवं समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और सभापति का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान सभापति गोयल ने हाथ जोड़कर वार्डवासियों का अभिवादन किया तथा चुनाव में दिए गए समर्थन एवं विश्वास के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
धन्यवाद यात्रा के दौरान समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। जगह-जगह हुए स्वागत के बीच सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के स्नेह और सहयोग से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है तथा वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।