सवाई माधोपुर, 30 सितम्बर। 33केवी ईटावा लाइन पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते गुरुवार 1 अक्टूबर को छह गांवों की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे बाधित रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता रमेश कसाना ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के कारण संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

सहायक अभियंता रमेश कसाना के अनुसार, 33/11 केवी जीएसएस ईटावा एवं कावड़ से आपूर्ति प्राप्त करने वाले ग्राम ईटावा, रामड़ी, खेड़ली, घुड़ासी, कावड़, तींदु आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 1 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक 3 घंटे के लिए बंद रहेगी।

33केवी ईटावा लाइन पर प्रस्तावित आवश्यक अनुरक्षण कार्य के कारण इन क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Tags: