तस्वीर में सवाई माधोपुर में आयोजित विधिक सेवा प्रशिक्षण बैठक में अधिकारी और सदस्य उपस्थित हैं।   

सवाई माधोपुर, 30 सितम्बर 2026। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में बुधवार को एडीआर सेंटर, सवाई माधोपुर में लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन (एलएसयूसी) एवं लीगल सर्विस यूनिट मनोन्याय (एलएसयूएम) यूनिट के सदस्यों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और बालविवाह रोकथाम से जुड़ी डॉन यूनिट एवं आशा यूनिट के सदस्यों के साथ कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम एवं मीटिंग भी आयोजित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम ने एलएसयूसी एवं एलएसयूएम यूनिट के सदस्यों को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के बच्चों, व्यक्तियों एवं मानसिक बीमार व्यक्तियों तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को खत्म कर जागरूकता पैदा करने, लाभार्थी केन्द्रित विधिक सेवाएं सुनिश्चित करने तथा नशा पीडितों के पुनर्वास और सामाजिक पुनएर्कीकरण की प्रक्रिया में सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु गठित डॉन यूनिट के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम एवं बालविवाह रोकथाम हेतु गठित आशा यूनिट के सदस्यों के साथ मीटिंग का भी आयोजन किया गया।

विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश वर्मा ने बच्चों से संबंधित प्रकरणों में की जाने वाली कार्यवाही और बच्चों को उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी दी। बालविवाह निषेध अधिकारी एवं एसडीएम मांगीलाल ने बालविवाह के मामलों में सजा के प्रावधान तथा बालविवाह के मामले में की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया।

मानव तस्करी विरोधी यूनिट के एएसआई सैयद अंसार अली ने मानव तस्करी से बचाव के उपायों और मानव तस्करी के मामलों में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सुपरवाइजर मीना कुमारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा गुमशुदा बच्चों एवं बालविवाह के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सिंधु शर्मा ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाली हानियों और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की रोकथाम आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से नालसा थीम सॉन्ग चलाकर उपस्थित सदस्यगण को नालसा की कार्यप्रणाली एवं नालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

आयोजित कार्यक्रम में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक विमलेश कुमार, परिवीक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा, अति. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक संतोष मीना, अति. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कालूराम बैरवा, श्रम विभाग के इंस्पेक्टर राहुल सपलानिया, जिला परिषद से अति. ब्लॉक विकास अधिकारी रामराज मीना, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नवलकिशोर मीना, चेतना दिव्यांग विद्यालय से जितेश शर्मा, रोहित कुमार, यश दिव्यांग सेवा संस्थान से कांशीराम प्रजापत, त्रिनेत्र बालगृह से हरीश उपाध्याय, वनस्टॉप सेन्टर से विजयलक्ष्मी गौतम, संकल्प विशेष विद्यालय से जयप्रकाश गुप्ता, चीफ एलएडीसी राधेश्याम जोगी, डिप्टी एलएडीसी वीरेन्द्र कुमार वर्मा, पैनल अधिवक्ता जूली खण्डेलवाल, चिरंजीलाल बैरवा, मुकेश बंसल, नन्दकिशोर बैरवा, हनुमान प्रसाद गुर्जर एवं अधिकार मित्र सुनिता जोनवाल, मुकेश कुमार शर्मा, धनराज मीना, मगनलाल मीना, गिर्राज रैगर, बुनियाद अली आदि उपस्थित रहें।

साथ ही आयोजित कार्यक्रम एवं मीटिंग में तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी, खंडार, बौंली, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा के पैनल अधिवक्ता और अधिकार मित्र जरिए वीसी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण एवं बैठक के माध्यम से बच्चों, मानसिक बीमार व्यक्तियों, नशा पीडितों और बालविवाह से प्रभावित मामलों में विधिक सेवाओं की पहुंच, सहायता, रोकथाम और पुनर्वास से जुड़े दायित्वों पर संबंधित इकाइयों एवं सदस्यों को जानकारी प्रदान की गई।

Tags: