गंगापुर सिटी: क्रिएटिव स्कूल में टॉपर विद्यार्थी सम्मानित, ज्ञानमंथन परीक्षा में दिखाया दम
कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान व कला वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई।
तस्वीर में गंगापुर के स्कूल में शिक्षक छात्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर रहे हैं।
गंगापुर सिटी। क्रिएटिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11वीं एवं 12वीं विज्ञान और कला वर्ग के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ग्यानमंथन एवं फेज-4 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, निरंतर प्रयास और शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता निरंतर मेहनत, एकाग्रता और उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार लगन के साथ अध्ययन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।