आमेट में मंगलवार को छह घंटे बिजली कटौती, सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
आमेट क्षेत्र में मंगलवार को विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते छह घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक हांस्पिटल रोड, स्टेशन रोड, शनि महाराज से जुड़ी कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Update: 2026-11-02 09:26 GMT
आमेट क्षेत्र में मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं को छह घंटे तक विद्युत कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते 33/11 केवी आईपीडीएस आमेट से निकलने वाले 11 केवी फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक हांस्पिटल रोड, स्टेशन रोड और शनि महाराज से जुड़ी सभी कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत सप्लाई भी प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह कटौती की जा रही है। निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे।