खमनोर। 24 श्रेणी पालीवाल समाज की 16वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवंबर 2026, रविवार को मेवाड़ मुख्यालय खमनोर में किया जाएगा। 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर समाज के युवाओं और खेलप्रेमियों में उत्साह है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे होगा।

यह खेल आयोजन खमनोर के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. श्री गणेशलालजी पुरोहित एवं स्व. श्री सत्यनारायणजी पुरोहित की पुण्य स्मृति में उनके परिवार की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक परिवार ने समाज के समस्त बंधुओं से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी नीरजकुमार, तेजप्रकाश, कुंदन, दिनेशकुमार, बसंतीलाल, च. धर्मेन्द्र, पंकज, उमेश, शैलेश, हितेश, दक्ष, प्रशांत, मोहित, कृष, दुष्यंत, संजय एवं समस्त पुरोहित परिवार खमनोर संभाल रहे हैं। इनके साथ भेरूलाल, फतेहलाल, गोपीलाल, नारायण, मनोज एवं समस्त ग्रामवासी खमनोर भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

वहीं, 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल पालीवाल, महामंत्री भगवतीलाल पालीवाल, संयोजक दिनेश पालीवाल (मंडा) तथा आयोजन समिति प्रमुख दिनेश पालीवाल खमनोर प्रतियोगिता को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। 15 नवंबर को होने वाली यह प्रतियोगिता समाज की 16वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रूप में आयोजित होगी।

Tags: