लिकी ग्राम पंचायत कार्यालय में पदभार ग्रहण करते नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण नजर आ रहे हैं।

आमेट। ग्राम पंचायत लिकी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण के साथ ही पंचायत में विकास और भाईचारे की नई उम्मीद जगी है। नवनिर्वाचित सरपंच बबरी सिंह रावत, उपसरपंच गणपत लाल सुथार एवं समस्त वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण समारोह में भूतपूर्व सरपंच खुम सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, प्रधानाचार्य लक्ष्मण लाल रेगर, पुर्ण दास वैष्णव, सज्जन सिंह, कैलाश सिंह, पप्पू सिंह, मोहनसिंह, गोपाल सिंह, शैतान सिंह, राजु सिंह, छोगा लाल लौहार, शिव लाल सुथार, अम्बालाल, सुख लाल, बंशी सिंह, केशर सिंह, कालु सिंह, शंभु सिंह और भैरू लाल सालवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही ग्राम पंचायत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई गई कि सभी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय, एकता और भाईचारे के साथ पंचायत के विकास को नई दिशा देंगे।

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से गांव में स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, जनसमस्याओं के समाधान और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत लिकी में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने तथा सभी जनप्रतिनिधियों के मिलकर पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामना व्यक्त की गई। नए जनप्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण के साथ पंचायत के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ग्रामीणों की अपेक्षाएं भी सामने आईं।

Tags: