खमनोर में नवनिर्वाचित सरपंच जमना लाल माली ने पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया।

खमनोर तहसील की पंचायत समिति मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत खमनोर में नवनिर्वाचित सरपंच जमना लाल माली ने मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और हवन के साथ शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। पंचायत परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह का मुख्य आतिथ्य पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली ने किया।

पदभार ग्रहण के बाद सरपंच जमना लाल माली और उपसरपंच वनिता गाडरी ने ग्रामीणों का आभार जताया। सरपंच माली ने कहा कि पूरी ग्राम पंचायत उनका परिवार है। उनके लिए कोई अपना-पराया या पक्ष-विपक्ष नहीं है। सड़क, पेयजल, नाली, साफ-सफाई और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग और मार्गदर्शन से पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह में पूर्व सरपंच, पटेल डालू सिंह राजपूत, उपसरपंच भवानी शंकर जोशी, समाजसेवी सोहन लाल माली, कृष्ण कांत माली (पप्पी भाई) और गोपाल माली सहित सभी वार्ड पंचों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

वहीं, वर्तमान चुनाव में प्रेमशंकर माली, तनसुख सोनी और मदन सिंह परमार भी समारोह में उपस्थित हुए।

नवनिर्वाचित सरपंच के पदभार ग्रहण के साथ ग्राम पंचायत खमनोर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात सामने आई। सरपंच ने ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प जताया।

Tags: