ब्यावर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के दौरान शाम 6 बजे तक दर्ज 56.93% मतदान की तालिका।

ब्यावर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को चार पंचायत समितियों और 14 जिला परिषद वार्डों के लिए मतदान जारी रहा। शाम 6 बजे तक जिले में कुल 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के आंकड़ों में नरबदखेड़ा पंचायत समिति सबसे आगे रही, जहां 61.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की चार पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 82 हजार 122 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से शाम 6 बजे तक 2 लाख 17 हजार 523 मतदाताओं ने मतदान किया। पंचायत समितिवार मतदान प्रतिशत के अनुसार जैतारण में 54.40 प्रतिशत, जवाजा में 53.19 प्रतिशत, नरबदखेड़ा में 61.33 प्रतिशत तथा रास में 59.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, जिला परिषद सदस्य पदों के लिए शाम बजे तक 56.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की चारों पंचायत समितियों में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना एवं जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मतदान के दौरान जिले के विभिन्न केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे। शाम 6 बजे तक दर्ज मतदान प्रतिशत के अनुसार नरबदखेड़ा में सर्वाधिक 61.33 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जवाजा में 53.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और शांतिपूर्ण मतदान व्यवस्था के बीच मतदाताओं की भागीदारी दर्ज की गई।

Tags: