ब्यावर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया ने तीसरे दिन रफ्तार पकड़ ली। मंगलवार, 03 नवम्बर को 118 उम्मीदवारों ने कुल 122 नामांकन पत्र दाखिल किए। बदनौर, रायपुर और मसूदा पंचायत समितियों में उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपने नामांकन प्रस्तुत किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बदनौर पंचायत समिति में 35 उम्मीदवारों ने 37 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, रायपुर पंचायत समिति में 37 उम्मीदवारों ने 39 तथा मसूदा पंचायत समिति में 46 उम्मीदवारों ने 46 नामांकन पत्र जमा करवाए।

उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया के शुरुआती तीन दिनों में अब तक कुल 190 उम्मीदवारों ने 199 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन के आंकड़े चुनावी प्रक्रिया में उम्मीदवारों की भागीदारी को दर्शाते हैं।

Tags: