पंचायतीराज चुनाव 2026: ब्यावर की चार पंचायत समितियों में एरिया ऑफिसर नियुक्त, 6 नवंबर तक संभालेंगे जिम्मेदारी
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को लेकर ब्यावर में प्रशासन ने चार पंचायत समितियों रास, जैतारण, जवाजा और नरबदखेड़ा में एरिया ऑफिसर नियुक्त किए हैं। जानिए किन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी और कहां रहेगा उनका मुख्यालय।
ब्यावर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना ने चार पंचायत समितियों में एरिया ऑफिसर नियुक्त किए हैं। रास, जैतारण, जवाजा एवं नरबदखेड़ा पंचायत समितियों में नियुक्त अधिकारी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक चुनावी व्यवस्थाओं की निगरानी और निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, सभी एरिया ऑफिसर अपने आवंटित क्षेत्रों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्वाचन कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करवाना सुनिश्चित करेंगे।
आदेश के तहत रास पंचायत समिति के जोन संख्या 01 से 14 और जिला परिषद वार्ड संख्या 01 से 04 के लिए अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ब्यावर धनदान देथा को एरिया ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय उपखण्ड कार्यालय जैतारण निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार जैतारण पंचायत समिति के जोन संख्या 01 से 14 और जिला परिषद वार्ड संख्या 05 से 08 के लिए प्रशिक्षु आरएएस पूनम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मुख्यालय भी उपखण्ड कार्यालय जैतारण रहेगा।
जवाजा पंचायत समिति के जोन संख्या 01 से 15 और जिला परिषद वार्ड संख्या 14 से 16 के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ब्यावर के अधीक्षण अभियंता विजय सिंह मीना को एरिया ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय उपखण्ड कार्यालय टॉडगढ़ निर्धारित किया गया है।
वहीं, नरबदखेड़ा पंचायत समिति के जोन संख्या 01 से 15 और जिला परिषद वार्ड संख्या 17 से 19 के लिए प्रशिक्षु आरएएस अंशिका अग्रवाल को एरिया ऑफिसर बनाया गया है। उनका मुख्यालय उपखण्ड कार्यालय ब्यावर रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने आवंटित क्षेत्रों की निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर प्रभावी निगरानी रखें। साथ ही संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सभी जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें। चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ये नियुक्तियां 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगी।