तस्वीर में मुंबई के सांताक्रुज में आयोजित अभातेयुप की संगठन यात्रा के दौरान मंच पर और फर्श पर बैठे हुए तेयुप के पदाधिकारी तथा सदस्य नजर आ रहे हैं।

मुंबई में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के तत्वावधान में आयोजित “सार संभाल परिषदों की-संगठन यात्रा” का पदार्पण सांताक्रुज में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई, जिसके बाद तेयुप सदस्यों ने विजय गीत का संगान किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-द्वितीय अभिनन्दन नाहटा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया।

तेयुप अध्यक्ष ओमप्रकाश चोरड़िया ने अभातेयुप से आए महाराष्ट्र जोनल प्रभारी कमलेश भंसाली, सांताक्रुज शाखा प्रभारी मनीष रांका, भारत जैन महामंडल युवा अध्यक्ष तथा पूर्व अभातेयुप राष्ट्रीय सहमंत्री भुपेश कोठारी, संगठन यात्रा मुंबई संयोजक एवं प्रकाशन के राष्ट्रीय प्रभारी महेशजी परमार सहित सम्पूर्ण समाज का स्वागत किया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में उन्होंने सांताक्रुज परिषद के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। सभाध्यक्ष संजीव परमार ने भी अपने विचार रखे।

तेयुप मंत्री दिलीप बापना और किशोर मंडल संयोजक जैनिल परमार ने PPT के माध्यम से वर्तमान सत्र 2026-27 में परिषद की ओर से अब तक किए गए कार्यों और आगामी विजन की जानकारी दी। MBDD प्रभारी मितेश भरसारिया, नेत्रदान प्रभारी विनीत बाबेल और FYHY प्रभारी पैलेश बाफना ने अपने-अपने आयामों के तहत किए गए कार्यों तथा आगामी करणीय कार्यों से अवगत कराया।

सांताक्रुज शाखा प्रभारी मनीष रांका ने परिषद की सराहना करते हुए इसे सक्रिय, तत्पर और जागरूक परिषद बताया। महाराष्ट्र जोनल प्रभारी कमलेश भंसाली ने सभी युवा साथियों को उनकी रुचि के अनुरूप कार्यों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नेत्रदान उपक्रम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि अभिनन्दन नाहटा ने सांताक्रुज को अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र बताते हुए अभातेयुप के प्रमुख आयामों की जानकारी दी। इस दौरान तेयुप अध्यक्ष को बेज पहनाकर सम्मानित किया गया। जैनिल परमार को तेरापंथ किशोर मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी TKM Axis-Blue Brigade में सम्मिलित करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में रक्तदान कर्तव्यम और नेत्रदान पखवाड़ा के बैनर का विमोचन भी किया गया। तेयुप अध्यक्ष ओमप्रकाश चोरड़िया ने सांताक्रुज की ओर से चौका सत्कार आयाम के अंतर्गत 7 दिनों की राशि की स्वीकृति की घोषणा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। संचालन एवं आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री दिलीप बापना ने किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ श्रावक, सभा, तेयुप सदस्य एवं किशोर मंडल की उपस्थिति रही। संगठन यात्रा के माध्यम से सांताक्रुज परिषद के कार्यों, आगामी विजन और युवाओं को विभिन्न आयामों से जोड़ने पर विशेष रूप से मंथन हुआ।

Tags: