समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए धर्म कुलरिया सम्मानित, अर्जुनराम मेघवाल ने की सराहना
मुंबई के होटल ललित में भारत 24 के समारोह में पदम ग्रुप के एमडी धर्म कुलरिया को समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सम्मानित किया। समारोह में कई गणमान्य मौजूद रहे।
तस्वीर में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुंबई के होटल ललित में आयोजित समारोह के दौरान पदम ग्रुप के एमडी धर्म कुलरिया को ट्रॉफी प्रदान करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंच पर अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद हैं।
मुंबई। पदम ग्रुप के एमडी धर्म कुलरिया को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के हाथों सम्मानित किया गया। भारत 24 की ओर से शुक्रवार को मुंबई के होटल ललित में आयोजित समारोह में धर्म कुलरिया को यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और आशीष शेलार तथा भारत 24 के चेयरमैन जगदीश चंद्र, सीबीओ मनोज जिज्ञाशी, श्रीयुत राठौड़ सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
सम्मान प्रदान करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने धर्म कुलरिया के समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करना और सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाना प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि धर्म कुलरिया जैसे लोग समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दूसरों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
मेघवाल ने धर्म कुलरिया के सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
सम्मान से अभिभूत धर्म कुलरिया ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा भारत 24 के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
यह जानकारी पुखराज सुथार ने दी।