डोंबिवली स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला मंडल और कन्या मंडल के सदस्यों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों के साथ भाग लिया।

मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल डोंबिवली द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ। इसके बाद महिला मंडल एवं कन्या मंडल ने संयुक्त रूप से सुमधुर मंगलाचरण एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

महिला मंडल अध्यक्ष सुधा सियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं वंदे मातरम् की भावना पर अपने विचार रखे। मितेश पेनकर ने कहा कि हमें केवल यह नहीं सोचना चाहिए कि देश ने हमें क्या दिया, बल्कि यह भी विचार करना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया। नगरसेविका रंजना पेनकर ने भी देशप्रेम एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों पर विचार व्यक्त किए।

इसके पश्चात ते यु प अध्यक्ष विपिन मेहता, दलपत इंटोदिया, विनोद सिंघवी एवं कन्यामंडल संयोजिका खुशी कोठारी ने भी देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रेरणादायी विचार रखे।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चित्र-दर्पण प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं के नाम घोषित किए गए तथा उनकी कविताएं सभी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला, अनुव्रत टीम एवं सभी सभा संस्थाओं के सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन सोनिका बाफना ने किया, जबकि आभार ज्ञापन मंत्री मीना धाकड़ ने किया। स्वतंत्रता दिवस के नारों, राष्ट्रभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच यह गरिमामय समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags: