तस्वीर में राजस्थानी व्यापारी मित्र मंडल, अंधेरी पूर्व के कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में गणमान्य अतिथि और सदस्य नजर आ रहे हैं।

मुंबई। गणेश उत्सव के समापन के अवसर पर गणेश विसर्जन के लिए जा रहे गणेश भक्तों का राजस्थानी व्यापारी मित्र मंडल, नगरदास रोड, अंधेरी पूर्व के व्यापारियों ने अल्फा आहार प्रसाद कराकर स्वागत किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सदस्यों ने गणेश भक्तों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुजरात के विधायक हीरा भाई सोलंकी, उनके अनुज दिनेश सोलंकी और विजय सोलंकी ने की। इस अवसर पर कई विशेष अतिथियों का भी आगमन हुआ। इनमें मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष पंकज यादव, पूर्व नगर सेविका संध्या सुनील यादव, वर्तमान नगर सेविका दिशा यादव, समाज सेवक रमाकांत शुक्ला, वनिता ताई कुंभार और प्रमोद पांडे आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन हमेर लाल पालीवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में व्यापार मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। गणेश विसर्जन के लिए जा रहे भक्तों के स्वागत और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Tags: