सेवा संकल्प: अपर जिलाधिकारी ने निफाड में की पीक पाहणी
निफाड के चांदोरी व पिंपळस में अपर जिलाधिकारी हेमांगी पाटिल ने खेत पर जाकर ई-पीक पाहणी मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।
नासिक। किसानों की फसल निरीक्षण यानी पीक पाहणी की प्रविष्टियां सटीक और समय पर पूरी हों, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत चल रहे पीक पाहणी नोंदणी कार्य की अपर जिलाधिकारी हेमांगी पाटील ने निफाड़ तहसील के चांदोरी और पिंपळस में खेतों की मेड़ पर पहुंचकर प्रत्यक्ष जांच की। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर पीक पाहणी नोंदणी प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर तहसीलदार विशाल नाईकवाडी सहित अधिकारी और किसान मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी हेमांगी पाटील ने पीक पाहणी नोंदणी का प्रत्यक्ष प्रात्यक्षिक भी करवाया। उन्होंने DCMHS मोबाइल ऐप के माध्यम से पीक पाहणी की नोंदणी किस प्रकार की जाती है और नोंदणी के दौरान किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, इसकी जानकारी प्रत्यक्ष निरीक्षण के माध्यम से ली। इस दौरान उपस्थित पीक पाहणी सहायकों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
अपर जिलाधिकारी हेमांगी पाटील ने निर्देश दिए कि पीक पाहणी नोंदणी करते समय किसानों के वास्तविक खेतों पर जाकर फसलों की सटीक जानकारी दर्ज की जाए और क्षेत्र की सही जानकारी ली जाए। उपलब्ध नोंद में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं रहनी चाहिए। साथ ही, पीक पाहणी के कार्य में आने वाली तकनीकी और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका तत्काल समाधान किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
किसानों से संवाद के दौरान पीक पाहणी नोंदणी के महत्व, नोंदणी की प्रक्रिया और इसके माध्यम से उपलब्ध होने वाली सरकारी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। किसानों ने भी पीक पाहणी नोंदणी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं और अपनी अपेक्षाओं को अपर जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
पीक पाहणी की सटीक नोंद से किसानों की फसलों की वस्तुनिष्ठ जानकारी प्रशासन के पास उपलब्ध होने में मदद मिलती है। यह जानकारी भविष्य के कृषि नियोजन, सरकारी योजनाओं और आवश्यक सहायता के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अपर जिलाधिकारी हेमांगी पाटील ने कहा कि पीक पाहणी का काम पारदर्शी, सटीक और निर्धारित समयावधि में पूरा करने पर प्रशासन का विशेष जोर है। खेतों की मेड़ तक पहुंचकर की गई इस प्रत्यक्ष पाहणी के माध्यम से प्रशासन ने पीक पाहणी नोंदणी की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की है।