तस्वीर में स्कूल के हॉल में मंच से बच्चों को संबोधित करती एक महिला दिख रही है।

मुंबई । अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, मुंबई क्षेत्र-सायन द्वारा श्री गौरी दत्त मित्तल स्कूल में नशा मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 बच्चों की मौजूदगी रही। बच्चों को नशामुक्ति के साथ डिजिटल डिटॉक्स के महत्व से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत के संगान से हुआ। पूरा कार्यक्रम संयोजिका तरुणा कोठारी के कुशल संचालन में संपन्न हुआ। उपासिका मधु मेहता ने बच्चों को कायोत्सर्ग करवाया।

अणुविभा कार्यकारिणी सदस्य कंचन सोनी ने बच्चों को अणुव्रत की विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सायन-कोलीवाड़ा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की प्रशासिका सुनंदा मैडम ने अणुव्रत समिति से विद्यालय का निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की।

चेंबूर से प्रेरक के रूप में जयश्री बडाला ने बच्चों के लिए डिजिटल डिटॉक्स विषय पर कार्यशाला ली। कार्यशाला के दौरान सभी बच्चे पूरे उत्साह के साथ जुड़े रहे।

कार्यक्रम में अणुविभा से कंचन सोनी, मुंबई से मधु मेहता, पंकज हिरण, अरविंद सोनी, पूर्व संयोजक कैलाश परमार, संयोजिका तरुणा कोठारी, सह-संयोजिका भाग्यवती परमार सहित सभी शिक्षकगण और लगभग 300 बच्चों की उपस्थिति रही। सभी की गरिमामयी उपस्थिति में नशा मुक्ति दिवस का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Tags: